|
'गोबिन्द भवन कार्यालय', 151, महात्मा गाँधी रोड,
कोलकाता 700007, एक पंजीकृत संस्था है, जिसका पंजीकरण सोसायटी पंजीयन अधिनियमके अन्तर्गत है। जिसकी शाखाएँ गीताप्रेस, गीताभवन, ब्रह्मचर्याश्रम, आयुर्वेद संस्थान आदि है।
गोबिन्द भवनके मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं --
-
जनतामें हिन्दू धर्मका प्रचार ।
-
दुःखी व निर्धन वर्गकी सहायता ।
-
हिन्दू धार्मिक शिक्षाका प्रचार ।
-
इन उद्देश्योंके लिये अन्य आवश्यक कार्य ।
कार्यालयके विशाल सभागार एवं कक्षमें नित्य गीता-पाठ और संत-महात्माओंके प्रवचन आदिकी व्यवस्था है । यहाँकी 'परम-सेवा-समिति' मरणासन्न व्यक्तियोंको श्रीभगवन्नाम-संकीर्तन एवं गीता-पाठ सुनानेकी तथा तुलसी, गंगाजल-सेवन
करानेकी व्यवस्था करती है । शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियोंके निर्माण एवं निःशुल्क चिकित्साकी भी व्यवस्था है । कुछ हिंसारहित
शुद्ध वस्तुएँ, जैसे ऊनी व सूती वस्त्र, अहिंसक (लाख-रहित) कांचकी चूड़ियाँ, शुद्ध घृत, आयुर्वेदिक औषधियाँ, माला, यज्ञोपवीत आदि
यहाँकी दूकानपर उचित मूल्यपर उपलब्ध रहती हैं ।
|